बहराइच: 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 1.34 लाख नकदी भी मिली
बहराइच। बांके में गुरुवार देर शाम को पुलिस ने तीन लोगों को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। उनके पास से 1.34 लाख रुपए नकदी भी बरामद हुई है। सीमा से सटे नेपालगंज जिला बांके गगन गंज निवासी आदित्य श्रेष्ठ घर में ब्राउन शुगर बेचने और खरीदने का काम करता है। गुरुवार देर …
बहराइच। बांके में गुरुवार देर शाम को पुलिस ने तीन लोगों को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। उनके पास से 1.34 लाख रुपए नकदी भी बरामद हुई है।
सीमा से सटे नेपालगंज जिला बांके गगन गंज निवासी आदित्य श्रेष्ठ घर में ब्राउन शुगर बेचने और खरीदने का काम करता है। गुरुवार देर शाम को मादक पदार्थ के तस्करी की खबर मिली। जिस पर इलाका प्रहरी कार्यालय नेपालगंज व औषधि अनुसंधान नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की।
ब्राउन शुगर के साथ बड़ी मात्रा में मिली नेपाली मुद्रा
तलाशी के दौरान गगन गंज निवासी आदित्य श्रेष्ठ के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जांच के दरमियान ₹10000 नेपाली नगदी भी प्राप्त हुआ। जबकि सहयोगी अंकित श्रेष्ठ निवासी जिला सुरखेत गणेश भंडारी और एक अन्य के पास ₹134000 नेपाली मुद्रा को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: संभल : ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत
