बाराबंकी: हैदरगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, फूल गिरने से उतरे किसानों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार की शाम जिले में जमकर बारिश हुई। बाराबंकी तहसील क्षेत्र में जमकर ओले बरसे। फूलों की बौछार से मौसम का तापमान गिरने लगा है। फूलों की बरसात से सरसों और मटर के साथ साथ गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। गुरुवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। …

बाराबंकी। गुरुवार की शाम जिले में जमकर बारिश हुई। बाराबंकी तहसील क्षेत्र में जमकर ओले बरसे। फूलों की बौछार से मौसम का तापमान गिरने लगा है। फूलों की बरसात से सरसों और मटर के साथ साथ गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। हालांकि पिछले 48 घंटे से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। सर्द हवाएं चलने से ठंडक बढ़ गई थी। तेज हवाओं का रुख अचानक गुरुवार की शाम बदला और हल्की बूंदाबांदी शुरु हुई। धीरे-धीरे या बूंदाबांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में जमकर ओले बरसे। मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी शरद रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 1.34 लाख नकदी भी मिली

संबंधित समाचार