Road Accident: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की हुई मौत, चालक की हालत गंभीर..
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू कार, खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे मे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जब कि चालक घायल हो गया। सीएचसी मे उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। …
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू कार, खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे मे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जब कि चालक घायल हो गया। सीएचसी मे उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास लखनऊ से आगरा की ओर से जा रही बेकाबू कार खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा कर्मियों ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने मध्यप्रदेश के रीवा जिला की तहसील हुजूर के हजरत दारा शाह निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी, रीवा के महाजन टोला निवासी अजय पांडे, सदर कोतवाली भैरों मार्ग बिछिया के शुभम त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। कार चला रहे रीवा के संजय नगर के रहने वाले आशुतोष को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पढ़ें- बहराइच: सपा प्रत्याशी मसूद आलम का जलाया गया पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
