कन्नौज: युवक की हत्या कर फेंका गया शव, एक दिन पहले भाजपा के कार्यक्रम में होने गया था शामिल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में खून से लथपथ युवक का शव मिला। युवक का गला रेता गया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। इंदरगढ़ के कठेला गांव निवासी जितेंद्र ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार …

कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में खून से लथपथ युवक का शव मिला। युवक का गला रेता गया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

इंदरगढ़ के कठेला गांव निवासी जितेंद्र ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर उसका खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने स्थानीय गेस्ट हाउस गया था। शाम को घर लौटने के बाद फिर से निकल गया औऱ सुबह उसका शव मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने गला रेतकर हत्या किए जाने का इल्जाम लगाते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है।

पढ़ें- हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फ़ीसदी आरक्षण पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 

संबंधित समाचार