अयोध्या: खेत में गए युवक पर गिरा पेड़, हुई दर्दनाक मौत
अयोध्या। जिले में गुरुवार की रात तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा कर रख दी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गए। छुट्टा पशुओं से अपने आलू के खेत की रखवाली करने गए 22 साल के धर्मेंद्र लोधी पुत्र भरई राम लोधी पर भी शीशम का पेड़ गिरने के …
अयोध्या। जिले में गुरुवार की रात तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा कर रख दी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में दर्जनों की संख्या में पेड़ गिर गए। छुट्टा पशुओं से अपने आलू के खेत की रखवाली करने गए 22 साल के धर्मेंद्र लोधी पुत्र भरई राम लोधी पर भी शीशम का पेड़ गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खंडासा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी धर्मेंद्र लोधी का गांव के पश्चिम तरफ खेत है जहां छत पर रख कर वह छुट्टा पशुओं से अपनी खेती की सुरक्षा के लिए रोज रखवाली करने जाया करता था। छप्पर के नीचे सो जाया करता था। रोज की भांति वह गुरुवार की रात वह अपने फसलों की रखवाली करने के लिए गया था और सो गया।
तूफान में सूखा शीशम का पेड़ छप्पर पर गिर गया, जिसके नीचे दबकर 22 वर्षीय धर्मेंद्र लोधी की मौत हो गई। यह खेत गदुरहीबाजार से इनायतनगर जाने वाले मार्ग से 300 मीटर की दूरी पर था, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी भनक नहीं लगी। सुबह परिजनों ने उसे फोन लगाया, जवाब न मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मृत पीडीए था।
गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंदई कला चौकी के दरोगा ब्रह्म दत्त पांडे को भेजकर शव का पंचनामा करवा दिया गया है व उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फसलें तबाह, विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरी
इनायत नगर से गदुरहीबाजार जाने वाली सडक पर दर्जनों की संख्या पेंड टूट कर गिर गए हैं,जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। अमानीगंज के जयराजपुर सब स्टेशन पर पिछले 12 घंटों से बिजली सप्लाई बाधित है और बिजली विभाग के लोग लाइन ठीक करने में लगे हुए हैं अमानीगंज के जेई रजनीश वर्मा ने बताया की पेंडो को हटा कर जल्द ही विद्दुत व्यवस्था को बहाल किया जाएगा, जबकि अमानीगंज विकासखंड के दक्षिणी छोर पर स्थित गांवो में तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं।
पढ़ें- मुरादाबाद : फर्जी प्रपत्रों के जरिए जमानत लेने में चार के खिलाफ मुकदमा
