कोलंबिया: विस्फोट में एक सैनिक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको। कोलंबिया के एरौका क्षेत्र में हुए धमाके में एक सैनिक शहीद और दो अन्य दो घायल हो गए। कोलंबिया सैन्य बलों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोलंबिया सशस्त्र बलों ने ट्वीट में बताया कि इंजीनियंरिंग बटालियन नंबर 18 के जवान फोरटुल इलाके में गश्त पर थे इसी दौरान सड़क पर लगाये गये विस्फोटक …

मेक्सिको। कोलंबिया के एरौका क्षेत्र में हुए धमाके में एक सैनिक शहीद और दो अन्य दो घायल हो गए। कोलंबिया सैन्य बलों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोलंबिया सशस्त्र बलों ने ट्वीट में बताया कि इंजीनियंरिंग बटालियन नंबर 18 के जवान फोरटुल इलाके में गश्त पर थे इसी दौरान सड़क पर लगाये गये विस्फोटक में धमाका हाे गया। यह विस्फोटक नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के आतंकवादियों ने लगाया था।

धमाके में 29 साल का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएलएन, कोलंबिया का दूसरा सबसे बड़ा विद्रोही संगठन है जिसे अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों और संगठनों ने आतंकवादी समूह घोषित किया हुआ है।

जनवरी की शुरुआत के बाद ईएलएन और एफएआरसी के 10 वें मोर्चे के असंतुष्टों ने 2016 में कोलंबिया के शांति समझौते को खारिज कर दिया और इसके बाद से इन संगठनों की वेनेजुएला से लगती कोलंबिया के सीमावर्ती इलाके एरौका में सेना के साथ कई बार झड़प हो चुकी है।

संबंधित समाचार