अयोध्या: शासन ने दिया नए सत्र की जिला योजना बनाने का आदेश, चुनाव के बाद होगा लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नए सत्र की जिला योजना बनाने के लिए शासन ने आदेश दे दिए हैं। विधानसभा चुनावों के बाद जिला प्रशासन योजना पर कार्य करना शुरू कर देगा। माना जा रहा है कि नए सत्र की योजना भारी-भरकम बजट की बनेगी। विभागों की डिमांड पर योजना के बजट में इजाफा किया जा सकता है। हालांकि …

अयोध्या। नए सत्र की जिला योजना बनाने के लिए शासन ने आदेश दे दिए हैं। विधानसभा चुनावों के बाद जिला प्रशासन योजना पर कार्य करना शुरू कर देगा। माना जा रहा है कि नए सत्र की योजना भारी-भरकम बजट की बनेगी। विभागों की डिमांड पर योजना के बजट में इजाफा किया जा सकता है। हालांकि योजना अभी बन जाएगी लेकिन अमल चुनाव बाद ही होगा।

जिले के विकास को पंख लगाने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा जिला योजना को बनवाया जाता है, इसमें विभागों द्वारा बजट की मांग की जाती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की बात करें तो जिला योजना 350 करोड़ 42 लाख की बनाई गई थी।

शासन की ओर से इसमें करीब 150 करोड़ का बजट भी विभागों को दिया है। मगर अब नया सत्र बीत रहा है, तो शासन ने नए सत्र 2022-23 की जिला योजना तैयार करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि अब आचार संहिता लगी है और अफसर विधानसभा चुनावों में लगे हैं, तो 10 मार्च के बाद जिला योजना को बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

बताया गया नए सत्र की योजना भी बड़े बजट की बनेगी। विभाग जो बजट मागेंगे उसी के आधार पर योजना तैयार होगी और बजट को घटाया व बढ़ाया जा सकता है, मगर योजना उक्त बजट में ही तैयार होगी। चुनाव संपन्न होने के बाद ही जिला योजना पर तेजी से किया जाएगा।

हालांकि जिला योजना में विभागों द्वारा भारी-भरकम बजट मांगा जाता है। मगर शासन द्वारा उतना बजट नहीं दिया जाता है। सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि जिला योजना पर चुनावों के बाद कार्य किया जाएगा।

शासन ने नए वित्तीय वर्ष की जिला योजना तैयार करने के आदेश आ गए हैं। शासन से जो गाइड लाइन आई है उसी के आधार पर जिला योजना तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार