बाराबंकी: अवैध संबंधों को लेकर की गई थी राजेश की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को हुई राजेश की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या लेनदेन व अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। असंद्रा …
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को हुई राजेश की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या लेनदेन व अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया निवासी रामसुख पुत्र जागेश्वर यादव ने 3 फरवरी को अपने बेटे राजेश कुमार की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि राजेश की हत्या शीतला प्रसाद ने पैसे के लेनदेन को लेकर की थी। पुलिस ने इस मामले में शीतला प्रसाद पुत्र मैकूलाल निवासी मिर्चिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतक की घड़ी भी बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी शीतला प्रसाद में अपनी शादी के लिए राजेश यादव से 10 साल पहले 60000 लिए थे । इस पैसे को मांगने के लिए राजेश यादव अक्सर शीतला प्रसाद के घर आता जाता था। इसी दौरान राजेश का अवैध संबंध उसकी पत्नी से हो गया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: जिस प्यार के लिए मुसलमान से हिंदू बनी, उसी ने छह महीने बाद छोड़ा, अब दर-दर भटक रही महिला
इसकी जानकारी होने पर शीतला प्रसाद ने राजेश को मारने की योजना बनाई। और उसकी शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे राजेश की मौत हो गई। इसके बाद वह राजेश के शव को डिग्री कॉलेज के पीछे फेंक कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:-पश्चिमोत्तर में बारिश के बाद शीतलहर के कारण बढ़ी ठिठुरन, अगले चार दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार
