लखनऊ में मिले कोविड के 678 नए केस, देखें आंकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार को 678 नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहर में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मरीज घट रहे हैं। एक हफ्ते की तुलना में मरीज एक चौथाई घट गए। उधर, कोरोना जांच …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार को 678 नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहर में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मरीज घट रहे हैं। एक हफ्ते की तुलना में मरीज एक चौथाई घट गए। उधर, कोरोना जांच के नमूने पहले के मुकाबले घटा दी गई हैं। जिसके चलते मरीज की संख्या कम हो रही है। 18 हजार के भीतर नमूनों की जांच हो रही है।

चिनहट में सबसे अधिक 120 मरीज

गुरुवार को भी चिनहट में सबसे ज्यादा 120 संक्रमित मिले हैं। अलीगंज में 115, इंदिरानगर में 67, एनके रोड व रेड क्रॉस 35-35 ,सरोजनीनगर 58 मरीज, आलमबाग 86, टुडियागंज में 34, सिल्वर जुबिली 26, मलिहाबाद 11, ऐशबाग आठ व मोहलालगंज तीन समेत अन्य मरीज शहर के दूसरे इलाकों के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और अस्पतालों में कोरोना जांच करा रहे हैं। ताकि संक्रमण को काबू में किया जा सके।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: शासन ने माना ओमिक्रॉन का खतरा हुआ कम, सात फरवरी से इन कक्षाओं के संचालन की मिली अनुमति

संबंधित समाचार