हल्द्वानी: मतदाताओं को लुभाने के लिए देहरादून से पहुंची 500 पेटी बीयर की खेप पकड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदाताओं को लुभाने के लिए देहरादून से निकली बीयर की खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बीयर से लदा ट्रक पकड़ा और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक में 500 पेटी बीयर मिली है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी टीम के साथ टांडा बैरियर पर चेकिंग कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदाताओं को लुभाने के लिए देहरादून से निकली बीयर की खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बीयर से लदा ट्रक पकड़ा और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक में 500 पेटी बीयर मिली है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी टीम के साथ टांडा बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बैरियर पर ट्रक संख्या यूके 06 सीए 5088 को चेकिंग के लिए रोका और जब तलाशी हुई तो ट्रक को बीयर से भरा पाया गया। पूछताछ में ट्रक चालक सुई धारी मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी मुकेश परगाई ने बताया कि उक्त बीयर वह क्लासिक ट्रेडर्स देहरादून से उनके अल्मोड़ा स्थित गोदाम में ले जाने के लिए निकला था।

इस बीयर को निर्धारित रूट देहरादून-काशीपुर-बाजपुर-कालाढूंगी होते हुए अल्मोड़ा ले जाया जाना था, लेकिन मुकेश वाहन को देहरादून-काशीपुर-रूद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी रूट पर निकल पड़ा। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि संभवत: विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए ही बीयर को निर्धारित रूट से अन्यत्र रूट पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बीयर जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, कास्टेबल तारा सिंह, कास्टेबल रविन्द्र खाती थे।

संबंधित समाचार