कुशीनगर: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर के हाटा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पर गुरुवार की देर रात खराब पड़ी ट्रक में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे ठोकर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ओवर ब्रिज पर गोरखपुर …

कुशीनगर। कुशीनगर के हाटा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पर गुरुवार की देर रात खराब पड़ी ट्रक में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे ठोकर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ओवर ब्रिज पर गोरखपुर से कसया की ओर जा रही ट्रक आरजे 6 जीबी 6867 खराब हो जाने के कारण खड़ी थी।

रात में लगभग एक बजे पीछे से ट्रक संख्या यूपी 53 ईटी 19 98 ने खड़ी ट्रक मे ठोकर मार दिया। जिससे ठोकर मारने वाले ट्रक के चालक मजहर आलम 32 वर्ष पुत्र नवी रसूल निवासी किदवई नगर, छावनी पडरौना, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल ट्रक चालक को सीएससी हाटा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मतदाताओं को लुभाने के लिए देहरादून से पहुंची 500 पेटी बीयर की खेप पकड़ी

संबंधित समाचार