मुरादाबाद : नाली विवाद में दंपति पर हमला, पति का कान काटा
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया कि आरोपी पक्ष पड़ोसी के घर में घुस गए और फावड़े से हमला बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति का कान कट गया, जबकि उसकी पत्नी भी घायल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया कि आरोपी पक्ष पड़ोसी के घर में घुस गए और फावड़े से हमला बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति का कान कट गया, जबकि उसकी पत्नी भी घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें : युवती ने फोन कर मांगे 10 हजार रुपये, न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
थाना क्षेत्र के लाइनपार सूर्य नगर निवासी शीशपाल की पत्नी बेबी ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रही थी। इस दौरान उसका पड़ोसी से विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी पड़ोसी उसके पुत्र व उसे पीटने लगे। महिला जान बचाकर घर में घुस गई। यह देख आरोपी भी जबरन उसके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। पत्नी को पिटता देख उसका पति शीशपाल बीच-बचाव में आया।
ये भी पढ़ें : ऑटो चालक ने फंदे से लटक कर दी जान
आरोप है कि इस पड़ोसी के दोनों पुत्र अपने घर से फावड़ा ले आए और उस पर हमला कर दिया। फावड़े के हमले में शीशपाल का एक कान कट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में लेकर पत्नी थाने पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। घटना के बाद आरोपी व उसके बेटे फरार हो गए। पुलिस ने घायल दंपत्ति का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला के अनुसार, आए दिन मारपी करते हैं। वह इससे पहले भी हमला कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें : घर में घुसकर जेठ ने विधवा से किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने डीआईजी से की शिकायत
