बिजनौर : वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। गुरुवार रात्रि नगर के बिजनौर बाइपास रोड़ स्थित गौरा गार्डन से शादी समारोह से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में चिकित्सकों ने उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। गुरुवार रात्रि नगर के बिजनौर बाइपास रोड़ स्थित गौरा गार्डन से शादी समारोह से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में चिकित्सकों ने उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
ग्राम स्याऊ निवासी भीम सिंह (53) पुत्र रामस्वरूप व दिनेश (52) पुत्र डालचंद गुरुवार रात्रि नगर स्थित गौरा गार्डन में शादी समारोह में गये थे। बताया जाता है कि देर रात दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। जब वह सीएचसी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त दिनेश के पैर में गंभीर चोट लग गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दिनेश को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किसान की हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक भीम सिंह के शव को कब्जे में लेकर बिजनौर के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि घटनास्थल पर पुलिस को एक गाड़ी की प्लेट नम्बर UP14-AQ7742 मिली है। प्लेट के नंबर से पुलिस जांच कर रही है कि गाड़ी कहां की थी।
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत्
अफजलगढ़। बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उपचार के लिए ले जाते हुए युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया । पुराना कालागढ़ निवासी वाजिद पुत्र अब्दुल वाहिद उर्फ मुन्ने 35 वर्ष गुरुवार देर रात बाइक से अफजलगढ़ जा रहा था।

जैसे ही वह अमला नदी के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक टैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिसके वह घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस ने वाजिद को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया तथा जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
