रायबरेली पुलिस ने बरामद किया 14 क्विंटल गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में नशीले पदार्थों के तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार उनके पास से करीब 14 क्विंटल गांजा बरामद किया है। रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में नशीले पदार्थों के तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार उनके पास से करीब 14 क्विंटल गांजा बरामद किया है। रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में जिले के भदोखर इलाके में मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह को पकड़ कर गांजे का जखीरा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पकड़ा गया मुख्य आरोपी मयंक कुमार गुप्ता, बड़ा गांजा तस्कर है। वह उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता है। पुलिस ने उसके पास से करीब 14 क्विंटल अवैध गांजे से लदा एक ट्रक और एक स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा है।

पुलिस ने उसके दो अन्य साथी लोकेश और अनिल को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पशुओं के चारे में गांजा छिपा कर लाते हैं। वंदना सिंह ने कहा कि इस गिरोह का सरगना उड़ीसा निवासी लकी उर्फ कालीचरण है। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है।

यह भी पढ़ें:-अब तो भाजपा नेता भी बोलने लगे हैं, यूपी में आयेगी सपा सरकार : रामगोपाल यादव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका