अखिलेश के कंप्रेसर वाले बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार, कहा- पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होने वाला है। इसी के साथ मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, नेताओं के बीच की जुबानी जंग वैसे-वैसे तीखी होती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट …

प्रयागराज। प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होने वाला है। इसी के साथ मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, नेताओं के बीच की जुबानी जंग वैसे-वैसे तीखी होती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं पड़ी, आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ, वो 2022 के बाद ठंडे ही रहेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा अध्यक्ष का बिना नाम लिया कहा था कि गर्मी निकाल देंगे।

इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि वो हमारे मुख्यमंत्री हैं कोई कंप्रेसर थोड़े ही है, जो हमें ठंडा कर देंगे। फ्रिज को ठंडा रखने के लिए कंप्रेसर होता है। बुलंदशहर में अखिलेश यादव के साथ एक साझा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी कहा था कि योगी जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि उन्हें हार का डर सता रहा है।

उन्होंने कहा कि लगता है योगी इस क्षेत्र की जनता का मिजाज समझ नहीं पाए हैं। वे जितना हमें धमकाएंगे और भड़काएंगे, हम उतना ही एक होंगे। इस पर अखिलेश ने बीते दिन एक ट्वीट भी किया था कि जब हमने उनको कहा कम्प्रेसर तो वो समझे कम प्रेशर। बाबा जी गलत समझ रहे हैं। सच तो ये है कि ऐतिहासिक हार के डर से वो बहुत प्रेशर में हैं।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

संबंधित समाचार