लखनऊ: अपराधी रहें सतर्क, पुलिस कर रही होमवर्क
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से बेहद सख्ती बरती जा रही है। पर अब अपराधी जरा और सतर्क रहें, क्योंकि पुलिस अपराधियों के खिलाफ होमवर्क कर रही है। शांति व्यवस्था भंग करने …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से बेहद सख्ती बरती जा रही है। पर अब अपराधी जरा और सतर्क रहें, क्योंकि पुलिस अपराधियों के खिलाफ होमवर्क कर रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ और अधिक सख्त तरीके से कार्रवाई करने की नई पद्धति शुरू की जा रही है।
मारपीट करने वालों पर लगेगी धारा 110जी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संगीन अपराध करने वालों पर आचार संहिता के दौरान गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर करने का आदेश जारी है। अबतक कई लोगों पर इसके तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। पर अब मारपीट करने वालों की भी खैर नहीं। दरअसल मारपीट करने वालों, धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से धारा-110जी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
तैयार की जा रही सूची
एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार के निर्देश पर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में थाना स्तर पर आचार संहिता के दौरान मारपीट करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के खिलाफ धारा-11जी के तहत कार्रवाई किये जाने की तैयारी है।
