बरेली: नोटा दबाकर प्रत्याशियों को सिखाएं सबक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कुतुबखाना में पुल नहीं बनाने को लेकर व्यापारी आंदोलित हैं। इसके लिए वे व्यापारियों को जागरूक कर रहे हैं। वे व्यापारियों को वोट की ताकत का अहसास करा रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि इस बार चुनाव में व्यापारी वोट तो करेंगे लेकिन किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। वे नोटा …

बरेली,अमृत विचार। कुतुबखाना में पुल नहीं बनाने को लेकर व्यापारी आंदोलित हैं। इसके लिए वे व्यापारियों को जागरूक कर रहे हैं। वे व्यापारियों को वोट की ताकत का अहसास करा रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि इस बार चुनाव में व्यापारी वोट तो करेंगे लेकिन किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। वे नोटा का बटन दबाएंगे।

व्यापारियों का कहना है कि कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक लगभग एक हजार दुकानें हैं। इनमें मुख्य रोड तक बड़े शो रूम भी हैं। मुख्य मार्ग से जुड़ी गलियों में भी दुकानें हैं। दवा का थोक बाजार यहीं हैं। इनकी दुकानें भी गलियों में है। दैनिक वस्तुओं की दुकानें इसी मार्ग पर हैं।

शादी समारोह की खरीदारी भी जिले और बाहरी जिलों के लोग इसी स्थान पर करने आते हैं। ऐसे में जब यहां पुल बनना शुरू होगा तो दुकानें बंद हो जाएंगी और व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारी संजय आनंद बताते हैं कि सड़क छोटी है। इस पर यदि पुल का पिलर बनेगा तो यहां जगह हीं रह जाएगी। नीचे की दुकानें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

एक दुकान पर औसतन दो कर्मचारी हैं। इस तरह लगभग दो हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कोहाड़ापीर के अमित कुमार बताते हैं कि पुल बनने से कारोबार खत्म हो जाएगा। हम चाहते हैं कि यातायात व्यवस्था बेहतर हो ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। हम सभी व्यापारियों के पास जा रहे हैं।

उन्हें बता रहे हैं कि पुल बनने से उन्हें क्या क्या हानि हो सकती है। व्यापारी नोटा के बारे में पूछ रहा है तो उसे बता रहे हैं कि वोटिंग मशीन में सबसे नीचे नोटा का बटन होता है। इसे दबाकर अपना विरोध दर्ज कराना है।
व्यापारियों ने पंजाबी मार्केट, कुतुबखाना में नोटा के पर्चे दुकानों पर चस्पा कर दिए हैं।

शुक्रवार को व्यापारी नेताओं ने पंजाबी मार्केट जिला अस्पताल मार्केट, गोल मार्केट, कुतुबखाना आदि कई बाजारों में जनसंपर्क कर व्यापारियों से बात की। सभी व्यापारियों का एकमत से कहना है कि जनप्रतिनिधि हमारा व्यापार बर्बाद कर देना चाहते हैं, इसलिए हम सभी व्यापारी एक साथ सब नोटा का बटन दबाएंगे।

अभी तक यह विरोध प्रदर्शन बाजारों तक सीमित है। आगे चलकर यह प्रदर्शन राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, बजरिया पूरनमल आदि क्षेत्रों में भी होगा। शुक्रवार को बाजार में बैनर लगाने वालों में विपिन कुमार, कुणाल प्रकाश, आकाश कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धांत सक्सेना, राधेश्याम, सुनील शर्मा, आशीष कुदेशिया, गिन्नी जोली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

बरेली: नानी के घर से धेवती फरार, पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट

संबंधित समाचार