लखनऊ: अवैध असलहों की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान शांति भंग करने के इरादे से असलहों की अवैध तस्करी करते हुए एक महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला की कार से सात लाख रुपये नगद, तीन तमंचे और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद की …
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान शांति भंग करने के इरादे से असलहों की अवैध तस्करी करते हुए एक महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला की कार से सात लाख रुपये नगद, तीन तमंचे और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला प्रिया रस्तोगी विराट नगर की रहने वाली है।
गौरव खुद को बताता है सपा और शिवसेना का नेता
मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि आचार संहिता के मद्देनजर विराटनगर में वीआईपी रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार को रोका गया। कार में जांच करने पर सात लाख रुपये नगद, तीन तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। कार संचालक महिला की पहचान अवैध असलहों के तस्कर विराट नगर निवासी गौरव उपाध्याय के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश के कंप्रेसर वाले बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार, कहा- पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ
आलोक राय ने बताया कि गौरव पूर्व में कई बार हथियारों की तस्करी के मामले पकड़ा जा चुका है। फिलहाल आचार संहिता के आलोक में उसे जिला बदर किया गया है। वह खुद को कभी सपा तो कभी शिवसेना का नेता बताता है। उसकी पत्नी प्रिया रस्तोगी का नाम भी हथियार तस्करी में आ चुका है। पर प्रिया को पहली बार हथियारों के साथ पकड़ा गया है।
