लखनऊ: समलैंगिक रिश्ते के चलते अभिषेक को फैजान ने उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव में अभिषेक उर्फ जोया उर्फ शिवम सिंह के हत्याकांड मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस बार भी त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। पर इस बार समलैंगिक रिश्तों के कारण एक बेगुनाह को जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी हो कि …

लखनऊ। मड़ियांव में अभिषेक उर्फ जोया उर्फ शिवम सिंह के हत्याकांड मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस बार भी त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। पर इस बार समलैंगिक रिश्तों के कारण एक बेगुनाह को जान से हाथ धोना पड़ा।

जानकारी हो कि गत बुधवार पुलिस ने मड़ियांव के पल्टन छावनी के बंद घर से तालकटोरा कोतवाली अंतर्गत राजाजीपुरम निवासी अभिषेक उर्फ जोया उर्फ शिवम सिंह (21) का पुलिस ने शव बरामद किया था। धारदार हथियार से हत्याकर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए हाथ की कलाई की नस काट दी गई थी।

परिजनों ने बताया कि अभिषेक दो वर्ष पूर्व दिल्ली में ऑपरेशन कराकर लड़की बन गया था और पल्टन छावनी में एक युवक फैजान के साथ रहता था। हत्या के बाद से ही फैजान फरार चल रहा था। मामला दर्ज होने के बाद मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार को फैजान को कानपुर के हरवंश मोहाल से गिरफ्तार किया।

दूसरे युवक से रिश्ते के कारण क्रोध में कर दी हत्या

पुलिस से पूछताछ के क्रम में लखनऊ के सआदतगंज निवासी फैजान ने बताया कि अभिषेक उर्फ जोया से उसके करीब दो साल से समलैंगिक संबंध थे। पिछले करीब 10 माह से दोनों एक साथ पल्टन छावनी में रहते थे। पर कुछ दिनों से अभिषेक का रुझान दूसरे युवक की तरफ हो गया था। इसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी बात को लेकर गुस्से में 31 जनवरी की रात उसने घर में एक लोहे के तवे से सिर पर कई वार करके अभिषेक उर्फ जोया को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए हथेली की नस को शीशे से काट दिया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, लड़कियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर भेजा जाता था ग्राहक के पास, 14 गिरफ्तार

संबंधित समाचार