बरेली: मतदाता पहचान पत्र न होने पर मतदान के लिए 12 विकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 13 विकल्प जारी किये हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में 32 लाख 73 हजार 298 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। ऐसे …

बरेली ,अमृत विचार। मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 13 विकल्प जारी किये हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में 32 लाख 73 हजार 298 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें उपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 विकल्प दिये गए हैं। जिनका प्रयोग कर वह अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

विकल्प के तौर पर मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आजीआइ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद-विधान परिषद सदस्य को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केंद्र-राज्य सरकार लोक उपक्रम -पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आइडी (यूडीआईडी) आदि शामिल हैं।

ये भी पढे़ं-

बरेली: नोटा दबाकर प्रत्याशियों को सिखाएं सबक

संबंधित समाचार