कोरोनारोधी टीकाकरण की रैंकिंग में अब 26वें स्थान पर पहुंचा बलिया
बलिया। यूपी के बलिया जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की डोज लगवाने में सभी लोगों की तत्परता बढ़ी है। इससे प्रदेश में बलिया जिले की रैंकिग में काफी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग एक माह पूर्व 75 वे स्थान पर था, लेकिन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के वैक्सीनेशन के अलग प्लान से वैक्सीनेशन की गति तेज …
बलिया। यूपी के बलिया जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की डोज लगवाने में सभी लोगों की तत्परता बढ़ी है। इससे प्रदेश में बलिया जिले की रैंकिग में काफी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग एक माह पूर्व 75 वे स्थान पर था, लेकिन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के वैक्सीनेशन के अलग प्लान से वैक्सीनेशन की गति तेज हुई और जिले की रैंकिग में सुधार होने लगा। अब प्रथम डोज में प्रदेश में 26 वे स्थान पर जिला पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने भी ठोस प्लान पर कार्य किया है। तीन फरवरी को हुए टीकाकरण के बाद जारी सूची में 18 साल से अधिक उम्र के 2401954 लोगों को बलिया में पहली डोज लग चुकी है जो लक्ष्य के सापेक्ष 99.18 प्रतिशत है। 1555486 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है जो लक्ष्य के सापेक्ष 64.23 प्रतिशत है। 15 से 17 साल के 159998 को पहली डोज लगाई जा चुकी है जो लक्ष्य के सापेक्ष 70.41 प्रतिशत है।
इस वर्ग में बलिया को 33 वे स्थान पर रखा गया है। 60 प्लस के 336337 वरिष्ठ नागरिकों को पहली डोज लगाई जा चुकी है जो लक्ष्य से भी ज्यादा 109 प्रतिशत पहुंच गई है। 255742 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो लक्ष्य के सापेक्ष 83.2 प्रतिशत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक हुए हैं, इससे हर दिन जिले की स्थिति में सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो टोटी चुराते हैं… वह रोटी क्या देंगे
