बरेली: लापरवाह पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत की सूची तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उपनिदेशक जिला पंचायत राज ने लापरवाह पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत की सूची मांगी है। सभी को संबंधित कार्य हर हाल में निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण चल रहा है। कायाकल्प योजना के तहत कई कार्य भी किये जा …

बरेली,अमृत विचार। उपनिदेशक जिला पंचायत राज ने लापरवाह पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत की सूची मांगी है। सभी को संबंधित कार्य हर हाल में निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण चल रहा है।

कायाकल्प योजना के तहत कई कार्य भी किये जा रहे हैं। कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां पर अभी तक सामुदायिक शौचालय व भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।

जिले की 1195 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अभी तक 650 में पंचायत भवन के निर्माण कार्य चल रहे हैं। शेष पंचायतों में अभी तक नींव तक नहीं रखी गई। जिम्मेदारों का कहना है कि कोराना संक्रमण के चलते कार्य में व्यवधान आ रहा है। कार्य में शिथिलता बरतने की शिकायत मिलने पर उपनिदेशक जिला पंचायती राज महेंद्र सिंह ने डीपीआरओ से लापरवाह पंचायत सचिव व एडीओ की सूची मांगी है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

बरेली: मतदाता पहचान पत्र न होने पर मतदान के लिए 12 विकल्प

संबंधित समाचार