मुख्य सचिव व डीजीपी ने किया सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के शांतिपूर्व आयोजन को लेकर शासन की ओर से पुख्ता तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा एवं डीजीपी मुकुल गोयल ने शुक्रवार को गोमती नगर पुलिस मुख्यालय में बनाये गये सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर व नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान नियंत्रण कक्ष के एसपी आरके …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के शांतिपूर्व आयोजन को लेकर शासन की ओर से पुख्ता तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा एवं डीजीपी मुकुल गोयल ने शुक्रवार को गोमती नगर पुलिस मुख्यालय में बनाये गये सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर व नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान नियंत्रण कक्ष के एसपी आरके श्रीवास्तव द्वारा मुख्य सचिव व डीजीपी को नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।
वहीं एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार एवं एएसपी सोशल मीडिया राहुल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर की विभिन्न डेस्क जैसे ट्विटर नोटिफिकेशन, फेसबुक/ यूट्यूब नोटिफिकेशन, सॉफ्टवेयर डेस्क, क्रिएटिव टीम, इंस्टाग्राम/ टेलीग्राम चैनल, एनआरआई नोटिफिकेशन, फेक न्यूज आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की तैयारियों के बारे में बताया गया।
फेक न्यूज डेस्क और ओपेन डाटा माइनिंग के लिए इस्तेमाल होगा एडवांस सॉफ्टवेयर : डीजीपी
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव व डीजीपी ने फेक न्यूज हैंडल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। जिसके तहत उन्हें पिछले पांच वर्ष के दौरान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पुलिस से संबंधित फेक न्यूज का वायरल चेक, ट्विटर हैंडिल से किये गये खंडन की जानकारी के बारे में मुख्य सचिव को बताया गया। जिसकी मुख्य सचिव ने प्रशंसा की। मौके पर डीजीपी ने सोशल मीडिया सेल को फेक न्यूज डेस्क एवं ओपेन डाटा माइनिंग के लिए एडवांस सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: समलैंगिक रिश्ते के चलते अभिषेक को फैजान ने उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला
