रामपुर : ट्रेन की चपेट में आकर ट्रक हेल्पर की मौत
रामपुर/अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला कैथल के महमूदपुर निवासी दलजीत सिंह अपने मामा खजान सिंह के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। दोनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित …
रामपुर/अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला कैथल के महमूदपुर निवासी दलजीत सिंह अपने मामा खजान सिंह के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। दोनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को गत्ता लेने आए थे। वे वहीं रुक गए थे। रात दस बजे पनवड़िया के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय दलजीत सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें… टांडा में अनियंत्रित ईको वैन पलटी, पांच की मौत
