मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार, युवती को दी तेजाब डालने की धमकी
मुरादबाद, अमृत विचार। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। शादी की पूरी तैयारियां हो गई और कार्ड भी बंट गए। इसके बाद युवक दहेज में पांच लाख रुपये और बोलेरो की मांग करने लगा। इंकार करने पर वह शादी से मुकर गया। दबाव डालने पर तेजाब डालकर युवती …
मुरादबाद, अमृत विचार। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। शादी की पूरी तैयारियां हो गई और कार्ड भी बंट गए। इसके बाद युवक दहेज में पांच लाख रुपये और बोलेरो की मांग करने लगा। इंकार करने पर वह शादी से मुकर गया। दबाव डालने पर तेजाब डालकर युवती को मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।
भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। युवती का कहना था कि उसका विवाह ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर पीपलसाना निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। रिश्ते तय होने के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें घर वालों ने करीब छह लाख रुपये भी खर्च कर दिए।
युवती के अनुसार इसके बाद युवक बात-चीत करने लगा और झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद कई बार युवक ने उसके साथ दुराचार किया। इस बीच शादी की तैयारियां तेज हो गई और कार्ड भी बंटने लगे। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक ने पांच लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगा। घर वालों ने असमर्थता जताई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह राजी नहीं हो रहा है। युवती के अनुसार अब वह तेजाब डालकर मारने की धमकी दे रहा है।
युवती का कहना था कि उसने इस संबंध में भगतपुर थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उसका कहना था कि अगर शादी नहीं हुई तो समाज में परिवार की बदनामी होगी। एसएसपी ने इस मामले में महिला थाना पुलिस को जांच सौंपी है।
ये भी पढ़ें : प्रेम-प्रसंग के शक में हुई थी ट्रक चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
