अयोध्या: नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं से मांगी जा रही ईमेल आईडी, अभिभावक परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं का ईमेल आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड के इस निर्देश से शिक्षक और अभिभावक दोनों परेशान हो चले हैं। स्कूल कॉलेज बंद होने के चलते शिक्षकों को बच्चों से ईमेल आईडी मंगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं …

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं का ईमेल आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड के इस निर्देश से शिक्षक और अभिभावक दोनों परेशान हो चले हैं। स्कूल कॉलेज बंद होने के चलते शिक्षकों को बच्चों से ईमेल आईडी मंगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकांश अभिभावक ईमेल आईडी का नाम सुनकर भौंचक्के हो जा रहे हैं।
यूपी बोर्ड से संचालित होने वाले स्कूल और कालेज संचालकों की दिक्कतें बोर्ड के एक आदेश से बढ़ गई हैं।

बोर्ड ने प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्र-छात्राओं का ईमेल आईडी भेजने का फरमान जारी किया है। बोर्ड के इस आदेश से स्कूल संचालक, कक्षाध्यापक और अभिभावक परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर अभिभावक के घर एंड्राइड मोबाइल नहीं होने से ईमेल आईडी ही नहीं बनी है। जबकि कोरोना के चलते स्कूल कॉलेज बंद होने से शिक्षक सभी छात्र छात्राओं से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

बताते चलें कि शिक्षक प्रवेश के दौरान लिए गए बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल फोन पर कॉल कर ईमेल आईडी मांग रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अधिकांश अभिभावक उनसे ही छानबीन में लग जा रहे हैं कि ईमेल आईडी किस बला का नाम है। बोर्ड के इस फरमान से कक्षाध्यापक सबसे अधिक परेशान हैं। क्योंकि प्रधानाचार्य उन पर ईमेल आईडी उपलब्ध करने का दबाव बना रहे हैं। बोर्ड ने ईमेल आईडी का उपयोग और लाभ बताने का भी निर्देश जारी किया है।

यहां अभिभावक अशोक कुमार पाण्डेय का कहना है कि ईमेल आईडी कैसे उपलब्ध कराई जाए। जबकि शिक्षक इसे मांगे जाने की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। कक्षा ग्यारह की छात्रा रुचि शुक्ला ने बताया कि लगातार इसके लिए फोन आ रहा है बमुश्किल आनलाइन क्लास के लिए मोबाइल मिल पाता है ऐसे में ईमेल आईडी कैसे दे। फिलहाल इस तरह के फोन अभिभावकों और छात्र छात्राओं के पास आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: प्रचार वाहन सीज होने पर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठीं, लगाए ये आरोप

संबंधित समाचार