अयोध्या: घर में नकब लगाकर चोरों ने पार किए लाखों के आभूषण व नकदी
बीकापुर/अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पातूपुर मजरा मैना पड़ाइन का पुरवा में चोरों ने एक घर में नकब काट कर लाखों के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रानी पत्नी …
बीकापुर/अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के पातूपुर मजरा मैना पड़ाइन का पुरवा में चोरों ने एक घर में नकब काट कर लाखों के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रानी पत्नी शिवनाथ ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से शुक्रवार रात नकब काटकर घर में रखे बाक्स का ताला तोड़ा और उसमें से तीन जोड़ी झुमकी, कान का झाला, मटर माला, माथे की बिंदिया, दो सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का करधन, चांदी की बाल चोटी, हाथ मेहंदी चांदी, 3 जोड़ी पायल, पावजेब के अलावा पांच हजार रुपए नगद उठा ले गए।
रानी ने बताया कि मेरे पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हैं मैं और मेरी पुत्री घर पर रहते हैं। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने जांच पड़ताल कर कोतवाली पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया गया। हलका दारोगा जितेंद्र व मिथलेश ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं से मांगी जा रही ईमेल आईडी, अभिभावक परेशान
