मुरादाबाद : बिरयानी विक्रेता ने महिला को बुरी नीयत से दबोचा, घर के सामने कीचड़ डालने का किया था विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के सामने कीचड़ डालने का विरोध करने पर बिरयानी विक्रेता ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के सामने कीचड़ डालने का विरोध करने पर बिरयानी विक्रेता ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर गली नंबर 19 निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।उसका कहना था कि पड़ोस में रहने वाला युवक की बिरयानी की दुकान है। वह अक्सर उसे बुरी नीयत से देखता है। महिला के अनुसार कई बार नाली की सफाई कराकर कूड़ा उसके घर के सामने डाल देता है। कुछ दिनों पहले उसने फिर कूड़ा डाल। महिला के अनुसार उसने विरोध किया तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया।

आरोप है कि युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। महिला के अनुसार उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कटघर थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें…

प्रेम-प्रसंग के शक में हुई थी ट्रक चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार, युवती को दी तेजाब डालने की धमकी

संबंधित समाचार