अजीत अगरकर की टीम इंडिया को सलाह, वनडे विश्व कप से पहले तय करें बल्लेबाजी का क्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का कहना है कि भारतीय टीम को अपने मध्यक्रम को मजबूत करने के साथ घरेलू सरजमीं पर 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करने की जरूरत है। भारतीय टीम इस विश्व कप के लिए अपनी तैयारी नये कप्तान रोहित शर्मा के …

अहमदाबाद। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का कहना है कि भारतीय टीम को अपने मध्यक्रम को मजबूत करने के साथ घरेलू सरजमीं पर 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करने की जरूरत है। भारतीय टीम इस विश्व कप के लिए अपनी तैयारी नये कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में रविवार से यहां शुरू करेगी। टीम को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में वेस्टइंडीज का सामना करना है।

वनडे विश्व कप में होंगी 14 टीमें, इतने साल बाद होगा टी20 विश्व कप - 14 teams in odi world cup t20 world cup will be held after so many years - Sports Punjab Kesari

अगरकर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ” वह जो भी हो बल्लेबाज हो या जिस क्रम पर भी बल्लेबाजी करें, वहां स्थिति मजबूत करने की जरूरत है। अगर लोकेश राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना है तो यह अभी से ही होना चाहिये। मेरे विचार से अगर ऐसा है तो उन्हें अगले डेढ़ साल तक मध्यक्रम में ही खेलना चाहिये।”

2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? | न्यूजबाइट्स

उन्होंने कहा, ” हमारे पास चौथे, पांचवें और छठे क्रम के बल्लेबाजों की जगह तय होनी चाहिये। इन क्रमों के बल्लेबाजों में मारक क्षमता होनी चाहिये।” रोहित शर्मा के पूर्ण रूप से कप्तान बनने के बाद यह पहली श्रृंखला होगी। अगरकर ने कहा, ”भारत को घर में हराना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के नये सिरे से वापस आने के साथ, भारत जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। ”

ये भी पढ़ें …

IND vs WI : पहले ODI में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे ईशान किशन, शिखर धवन-केएल राहुल उपलब्ध नहीं

IND vs WI: पहले ही वनडे में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 1000 ODI खेलने वाला पहला देश बनेगा भारत

Olympic Games Beijing 2022 : कौन है कश्मीर का आरिफ खान? जिसने चीन में फहराया तिरंगा…देखें अद्भुत तस्वीरें

संबंधित समाचार