बीएचयू के मेधावी-गरीब छात्रों को मिलेगी 25000 रुपए स्कॉलरशिप, छात्रों ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मेधावी और गरीब छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब से उन्हें 25000 रुपए स्पेशन स्कालरशिप दी जाएगी। बीएचयू के कुलपति ने इसकी घोषणा की है। कुलपति की घोषणा के बाद स्थानीय लोग और छात्रों ने इसकी प्रशंसा की है। चाय की चुस्कियां ले रहे छात्रों ने कहा कि …

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मेधावी और गरीब छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब से उन्हें 25000 रुपए स्पेशन स्कालरशिप दी जाएगी। बीएचयू के कुलपति ने इसकी घोषणा की है। कुलपति की घोषणा के बाद स्थानीय लोग और छात्रों ने इसकी प्रशंसा की है।

चाय की चुस्कियां ले रहे छात्रों ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय के पदचिन्हों पर चलकर ही विश्वविद्यालय को आगे ले जाया जा सकता है। उन्होंने भी चंदा इकट्ठा करके इस विश्व विद्यालय की नींव रखी थी। कुलपति महोदय ने गरीब छात्रों के लिए अच्छी पहल की है, जिसका छात्र समुदाय स्वागत करता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में मतदान वाले दिन दिल्ली में कार्यरत राज्य के मतदाताओं के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित

संबंधित समाचार