हरदोई: धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव, बच्चों ने किया प्रतिभाग
हरदोई। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सीएस एकेडमी निकट बंजर बाबा हरदोई में मां सरस्वती जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया और विद्या की देवी मां सरस्वती का हवन पूजन किया गया। इस कार्यक्रम …
हरदोई। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सीएस एकेडमी निकट बंजर बाबा हरदोई में मां सरस्वती जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया और विद्या की देवी मां सरस्वती का हवन पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अखिलेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया तथा बच्चों को इस खास दिन का महत्व भी समझाया गया कार्यक्रम के दौरान बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां हुई विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या सिंह,अंकुर पांडे ने शिरकत की। सभी ने बच्चों को महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाया।
विद्यालय के प्रबंधक कमलेश सिंह तथा प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संचालन का कार्य अध्यापक दिग्विजय सिंह व पूर्णिमा पांडे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में किशन दीक्षित अजय दीक्षित आलोक सिंह विशाल सिंह शिल्पी सिंह शिखा सिंह सबीना बानो मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: दिलचस्प मोड़ पर सदर सीट का चुनाव, प्रचार में जुटे दस उम्मीदवार
