कानपुर: दोस्त के घर ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, शादी से मुकरने पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर देहात की एक युवती के साथ हमीरपुर निवासी एक युवक द्वारा नगर में दोस्त के घर लाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हरबंस मोहाल थाने में गुरुवार को दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता कानपुर देहात …

कानपुर। कानपुर देहात की एक युवती के साथ हमीरपुर निवासी एक युवक द्वारा नगर में दोस्त के घर लाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हरबंस मोहाल थाने में गुरुवार को दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

पीड़िता कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाली है। उसके मुताबिक पिछले कई सालों से उसके संबंध हमीरपुर के गांव सहजना निवासी विकास सचान पुत्र राजेश सचान से थे। आरोप है कि विकास सचान एक दिन उसे उसके घर से धोखे से कानपुर के हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र में स्थित एक परिचित के घर ले गया।

यहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो विकास ने उसे शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। पीड़िता के मुताबिक इसी बीच विकास की नौकरी नेवी में लग गई। जब शादी के लिए वह और उसका परिवार विकास से मिला तो उसने इन्कार कर दिया। अधिक दबाव डालने पर विकास व उसका परिवार दहेज मांगनेे लगा। आरोप है कि वह किसी भी तरह शादी टालने के लिए ऐसा कर रहा था। समस्या का समाधान न होने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: अब क्राइम ब्रांच करेगी फर्जी पासपोर्ट केस की जांच, जानें वजह

 

संबंधित समाचार