बिजनौर : टाटा मैजिक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, एक की मौत
बिजनौर, अमृत विचार। सड़क किनारे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टाटा मैजिक टक्कर मारने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह झालू-बिजनौर …
बिजनौर, अमृत विचार। सड़क किनारे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टाटा मैजिक टक्कर मारने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह झालू-बिजनौर मार्ग पर ग्राम जलालपुर छोईया में झालू रोड पर शिव मन्दिर के पास टाटा मैजिक (छोटा हाथी) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लकड़ी से भरी खड़ी ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग रतनपाल उम्र करीब 80 वर्ष पुत्र ब्रजकिशोर निवासी मौहल्ला मिर्दगान झालू थाना हल्दौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य त्रिलोक पुत्र खेमचन्द, मुन्नु पुत्र किशनलाल, सुभाष पुत्र बुद्दु सिंह निवासीगण झालू थाना हल्दौर घायल हो गये।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने उक्त टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें : देवप्रयाग में खाई में गिरा ट्रक, दो युवकों की मौत, चार घायल
