बरेली: पदयात्रा निकालकर मतदान का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वीप योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को महिला मतदाता जागरुकता रैली को डीएम शिवाकांत द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विकास भवन में समाप्त हुई। यहां डीएम ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके …

बरेली, अमृत विचार। स्वीप योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को महिला मतदाता जागरुकता रैली को डीएम शिवाकांत द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विकास भवन में समाप्त हुई। यहां डीएम ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई।

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। डीएम और सीडीओ ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत लोग मतदान करें। निर्भीक-निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण बनाएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने कहा कि मतदाता अपने वोट की ताकत को समझें।

मनपंसद नेता को चुनकर लोकतंत्र मजबूत करें। महिलाओं ने वोटरों को जागरूक करने के लिए नारे भी लगाए। महिलाएं हाथ में मतदाता जागरुकता के संदेश से संबंधित बैनर और झंडी लिए थीं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ’21 डाउनटाउन’ ध्वस्त होने की क्या है कहानी, कब से निशाने पर था ये बार?

संबंधित समाचार