लखनऊ: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भरे ट्वीट पर चौकन्नी हुई पुलिस
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरे ट्वीट के बाद राजधानी पुलिस चौकन्नी हो गई है। इसे लेकर शनिवार को सीएम सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। साथ ही जीआरपी की ओर से डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते के साथ चारबाग स्टेशन पर सघन जांच की गई। वहीं सूचना …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरे ट्वीट के बाद राजधानी पुलिस चौकन्नी हो गई है। इसे लेकर शनिवार को सीएम सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। साथ ही जीआरपी की ओर से डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते के साथ चारबाग स्टेशन पर सघन जांच की गई। वहीं सूचना मिलने के बाद नाका पुलिस की ओर से चारबाग बस अड्डे और वजीरगंज पुलिस ने कैसरबाग बस अड्डे पर भी जांच की।
लेडी डॉन नामक यूजर ने सीएम के खिलाफ किया है ट्वीट
मिली जानकारी के अनुसार लेडी डॉन नामक किसी यूजर द्वारा ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ को जान से मारने, गोरखनाथ मंदिर व चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट शेयर की थी। सोशल मीडिया सेल व आईटी सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम सिक्योरिटी व जीआरपी पुलिस को सतर्क किया। वहीं पुलिस की ओर से ट्वीट करने वाले युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंं:
हरदोई: कोविड गाइडलाइन और आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे नेता, जनसभाओं में जुट रही भीड़
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने किया इनकार
इधर जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर में जीआरपी पुलिस के जवान बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड के साथ जगह-जगह बम खोजते व सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे थे। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
यह भी पढ़ेंं:
बहराइच: मसूद आलम का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने लगाया जाम, जलाया पुतला
