बरेली: घर न खाली करने पर मकान मालिक ने की अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मकान खाली न करने पर दबंग मालिक ने महिला को अकेला देखकर उसे धमकाया और फिर उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए अश्लील हरकत की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मिनी बाईपास की रहने वाली महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। मकान खाली न करने पर दबंग मालिक ने महिला को अकेला देखकर उसे धमकाया और फिर उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए अश्लील हरकत की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मिनी बाईपास की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पति के साथ वहां एक टायर की दुकान चलाने वाले व्यापारी के मकान पर किराए पर रहती है। उनका कहना है कि वह समय पर किराया देते हैं। आरोप है कि उनके मकान मालिक का कहना है कि उसने जमीन को किसी को बेच दिया है। इसलिए वह मकान खाली कर दें। पीड़िता का आरोप है कि 30 जनवरी की शाम मकान मालिक उसके घर में घुस आया और उसपर जबरन मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: युवक का सिर फोड़ा, कोच व उसके साथियों पर रिपोट दर्ज

संबंधित समाचार