बहराइच: किसान पर तेंदुए ने किया हमला, घायल को पीएचसी में कराया गया भर्ती
बहराइच। बहराइच के हरखापुर गांव का निवासी किसान शनिवार रात को खेत की मवेशियों से रखवाली करने गया। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद वन कर्मियों ने मौके का जायजा लिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र …
बहराइच। बहराइच के हरखापुर गांव का निवासी किसान शनिवार रात को खेत की मवेशियों से रखवाली करने गया। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद वन कर्मियों ने मौके का जायजा लिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के हरखापुर गांव का निवासी किसान इलियास का 38 साल का बेटा ननकू शनिवार रात 9 बजे खेत की रखवाली करने गया था। मवेशियों से फसल की रखवाली करते समय जंगल से तेंदुआ निकल आया। तेंदुआ ने खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग पहुंचे। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
घायल किसान को ग्रामीणों पीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी धर्मापुर ने वन कर्मियों को मौके पर भेजकर मुआयना कराया। वन कर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
