लता मंगेशकर को टीम इंडिया का सलाम, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही, भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में लता दीदी के …

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही, भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में लता दीदी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। वहीं, मैच के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा।

लता मंगेशकर के निधन पर टीम इंडिया के जताए शोक की जानकारी बीसीसीआई ने भी साझा की है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा कि लता दीदी को क्रिकेट से काफी लगाव था। वो हमेशा इस खेल का समर्थन करती थीं।

क्रिकेट पर लता जी का बड़ा एहसान
1983 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। दुनिया की सबसे अमीर बीसीसीआई के पास उस समय खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए पैसे तक नहीं थे। तब लता जी ने प्रोग्राम कर खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि जुटाई थी। यही नहीं उन्होंने गाने के लिए बीसीसीआई से एक भी पैसा नहीं लिया था।

आपको बता दें कि गौरतलब है कि भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। लता दीदी के निधन पर पूरा देश गमों के सागर में डूबा हुआ है। राजनीति, फिल्मी और खेल जगत से जुड़े लोग लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

1983 विश्व कप जीतकर आई टीम इंडिया के लिए BCCI के पास नहीं थे पैसे, लता मंगेशकर ने फ्री में किया था कॉन्सर्ट

लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, विराट कोहली-वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार