कनाडा में प्रदर्शनकारियों पर चढ़ा वाहन, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी विन्निपेग में कोविड​​​​-19 प्रतिबंध और अनिवार्य टीकाकरण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर एक वाहन चढ़ जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। विन्निपेग पुलिस ने कहा कि यह हिट एंड रन की घटना शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया, ‘एक संक्षिप्त संघर्ष के …

ओटावा। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी विन्निपेग में कोविड​​​​-19 प्रतिबंध और अनिवार्य टीकाकरण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर एक वाहन चढ़ जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। विन्निपेग पुलिस ने कहा कि यह हिट एंड रन की घटना शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया, ‘एक संक्षिप्त संघर्ष के बाद’ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, तीन लोगों को मामूली चोटें आईं और उनका मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि चौथे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 42 वर्षीय संदिग्ध पर कई आरोप हैं। वह मैनिटोबा विधान भवन के बाहर आयोजित की गई इस रैली में शामिल नहीं था।

ये भी पढ़ें:- अंतिम यात्रा पर निकलीं सुरों की मल्लिका भारत रत्न लता मंगेशकर, उमड़ी चाहने वालों की भीड़…

उल्लेखनीय है कि कनाडा में कोविड-19 उपायों के खिलाफ विरोध का सिलसिला जनवरी के अंत में शुरू हुआ था, जब हजारों ट्रक और अन्य प्रदर्शनकारी अमेरिका-कनाडा सीमा पार करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए अनिवार्य टीकाकरण का कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए ओटावा में एकजुट हुए थे।

संबंधित समाचार