बहराइच: बेसिक शिक्षा विभाग और निजी संस्थान ने की वर्चुअल बैठक, जिले को आगे ले जाने के लिए लिया यह संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बालिकाओं को शिक्षित, सक्षम और शशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और पिरामिल संस्था की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें स्कूल बंद होने से शिक्षा को होने वाले नुकसान पर बल दिया गया। कोरोना संक्रमण से स्कूल बंद चल रहे हैं। छोटे और बड़े बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इससे तराई के …

बहराइच। बालिकाओं को शिक्षित, सक्षम और शशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और पिरामिल संस्था की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें स्कूल बंद होने से शिक्षा को होने वाले नुकसान पर बल दिया गया।

कोरोना संक्रमण से स्कूल बंद चल रहे हैं। छोटे और बड़े बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इससे तराई के बहराइच जिले में शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। कोविड के चलते बच्चों की शिक्षा और सीखने की की प्रिक्रिया को सतत् बनाये रखने के लिए शनिवार को पीरामल फाउंडेशन ने केंद्र सरकार के 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी पठन अभियान को ज़िले में सफल बनाने को लेकर लोकल हाइपर एनजीओ के साथ बैठक की।

वर्चुअल बैठक में 10 से ज्यादा एनजीओ ने लिया भाग

वर्चुअल बैठक मे लगभग 10 से ज़्यादा एनजीओ ने भाग लिया और अपने काम का विवरण देते हुए ज़िले को शिक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने को लेकर चिंता व्यक्त की। इसी कर्म में किशोरी बालिकाओ को शिक्षित और उनकी स्कूल वापसी को लेकर पिरामल फाउंडेशन के ज़िला प्रोग्राम लीडर सैफ रहमान ने बताया कि कैसे बहराइच के समस्त लोकल एनजीओ और स्वयंसेवक साथी अपनी लोकल समस्याओं के समाधान करने मे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

जिले को आगे ले जाने में हम सभी को मिलकर करना होगा काम

जिले को प्रेरक बनाने की इस मुहिम में हम सभी को मिलकर काम करना होगा, जिसमें सभी एनजीओ ने पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, जिला बेसिस शिक्षा विभाग एवं पिरामाल फाउंडेशन से गांधी फ़ेलोस शगुफ्ता व देवयानी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पहाड़ के युवा ने पर्यावरण को बचाने का उठाया जिम्मा, रोपे 50 हजार पौधे…बनाए पोखर

संबंधित समाचार