बदायूं: पहले शराब पी, बाद में बीच रोड पर चाकूओं से ताबड़तोड वार कर कर दी पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। रविवार को मामूली कहासुनी में नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के बेटे की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया …

बदायूं, अमृत विचार। रविवार को मामूली कहासुनी में नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के बेटे की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा के मछली बाजार के रहने वाले मनोज मजदूरी करते है। नशे की वजह से आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता था। इतना ही नहीं वह अपने मोहल्ले में भी काफी झगड़ालू प्रवृति से पहचाना जाता था। शनिवार को मनोज बाल्मीकि शराब पीकर आया तो उसकी पत्नी पिंकी (47) ने विरोध किया। रविवार को सुबह उठकर भी मनोज शराब पीकर आया। घर आकर झगड़ा किया और बाहर चला गया।

कुछ समय के बाद पिंकी किसी काम से घर के बाहर गई। मोहल्ला मुस्तफाबाद में बब्बू धर्मकांटा के सामने मनोज ने पिंकी पर चाकू से तीन वार किए। लोग एकत्र होने लगे तो मनोज मौके से भाग गया। परिजन पिंकी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार