तीन पीढ़ियों के लिए लता मंगेशकर ने गीतों को दी आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुरों की साम्राज्ञी लता मंगेशकर के गायन का एक दिलचस्प और खूबसूरत पहलू यह भी रहा है कि उन्होंने फिल्मी हस्तियों की एक-दो नहीं बल्कि तीन पीढ़ियों के लिए गाने भी गाये और तीन पीढियों के साथ भी गीतों का सफर किया। ऐसी पीढ़ियों में गायक ही नहीं अपितु फिल्मों की नायिकाएं भी शामिल …

मुंबई। सुरों की साम्राज्ञी लता मंगेशकर के गायन का एक दिलचस्प और खूबसूरत पहलू यह भी रहा है कि उन्होंने फिल्मी हस्तियों की एक-दो नहीं बल्कि तीन पीढ़ियों के लिए गाने भी गाये और तीन पीढियों के साथ भी गीतों का सफर किया। ऐसी पीढ़ियों में गायक ही नहीं अपितु फिल्मों की नायिकाएं भी शामिल हैं जिनके लिए लता जी ने गीतों को स्वरबद्ध किया है।

दर्दभरे नगमों के लिए मशहूर दिवंगत पार्श्वगायक मुकेश के साथ लता मंगेशकर ने अनेक गाने गये हैं जो आज भी सुने जाते हैं, बाद में मुकेश के गायक पुत्र नितिन मुकेश के साथ् बहुत सी फिल्मों में गीतों को आवाज दी है, वहीं मुकेश की तीसरी पीढ़ी के अभिनेता पुत्र नील नितिन मुकेश के लिए भी फिल्मों में लता जी ने गाने गाये हैं।

यह भी पढ़ें:-महान गायिका लता मंगेशकर के जीवन से आठ अंक का था नजदीकी रिश्ता

लता मंगेशकर जी की आवाज हर दौर की फिल्मी नायिकाओं के साथ फिट बैठती थी और उनका यह अंदाज तीन पीढ़ी की हीरोइनों के साथ देखने को मिला है। लता ने बीते जमाने की लोकप्रिय नायिका शोभना समर्थ के लिए गीतों को अपनी स्वर दिया। वहीं इसके बाद शोभना समर्थ की पुत्रियों प्रसिद्ध अभिनेत्रियों नूतन और तनूजा के लिए अनेक गीतों को अपने सुर में ढाला , जो आज भी सदाबहार हैं। नयी पीढ़ी की अभिनेत्री काजोल के लिए भी लता जी ने कई गीत गाये जो आज भी फिल्मी गानों के शौकीनों की ज़ुबां परर हैं।

यह भी पढ़ें:-पंचतत्व में विलीन हुईं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, भाई हृदय नाथ ने दी मुखाग्नि…

संबंधित समाचार