बरेली: एक माह में दो बार संक्रमित हुई महिला लैब टेक्नीशियन
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। 300 बेड कोविड अस्पताल में तैनात महिला टेक्नीशियन एक माह में दो बार कोरोना संक्रमित मिली हैं। रविवार को दोपहर में एंटीजन जांच में संक्रमित आने के बाद जब उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा को इसकी सूचना दी तो पहले …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। 300 बेड कोविड अस्पताल में तैनात महिला टेक्नीशियन एक माह में दो बार कोरोना संक्रमित मिली हैं। रविवार को दोपहर में एंटीजन जांच में संक्रमित आने के बाद जब उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा को इसकी सूचना दी तो पहले उन्होंने पॉजिटिव आने के बाद भी लोगों की कोरोना जांच करने के लिए कहा। जब अन्य स्टाफ ने इसका विरोध जताया तो टेक्नीशियन को दो दिन का अवकाश दिया गया।
माननीय न हो संक्रमण का शिकार तो 22 जवानों की हुई कोरोना जांच
सोमवार को जिले में बसपा सुप्रीमो मायावती जनसभा करेंगी। इससे पूर्व सभा में सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस के जवानों की कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में पुलिस लाइन परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर कोरोना जांच की गई। एमएमयू यानि मेडिकल मोबाइल यूनिट के प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि 22 पुलिस के जवानों की जांच की गई जिसमें सभी जवान एंटीजन जांच में निगेटिव मिले हैं।
7 से घटकर 1.65 पर पहुंची संक्रमण दर
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ अनुराग गौतम के अनुसार संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी आ रही है। जनवरी में जहां संक्रमण दर सात फीसदी तक थी्र वहीं फरवरी में अब तक की बात करें तो संक्रमण दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में संक्रमण की दर 1.65 दर्ज की गई है।
15 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
जिले में कोरोना के नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 17 नये मरीज मिले हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 500 से कम दर्ज की गई है।
