लखनऊ: राजधानी में नौ फरवरी को फिर बरसेंगे बादल, लौटेगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर से बेमौसम बारिश होने वाली है। जी हां मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 9 फरवरी को राजधानी व आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 फरवरी को भी बादल छाये रहने के साथ मौसम खराब रह सकता है। इससे एक बार …

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर से बेमौसम बारिश होने वाली है। जी हां मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 9 फरवरी को राजधानी व आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 फरवरी को भी बादल छाये रहने के साथ मौसम खराब रह सकता है। इससे एक बार फिर से ठंड का एहसास हो सकता है।

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी दो दिनों तक राजधानी में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। वहीं नौ को मध्यम दर्जे की बारिश होने के बाद 11 फरवरी से मौसम साफ होगा। हालांकि 11 फरवरी से फिर से घने कोहरे व धुंध का प्रकोप होने के आसार हैं।

तापमान में देखा जा रहा उतार-चढ़ाव, कभी ठंड, कभी गर्मी…

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में राजधानी के तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आगामी दो दिनों तक कोहरे के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज हो सकती है। जबकि 10 फरवरी से फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसी के साथ ठंड फिर बढ़ सकती है।

खिली धूप के साथ तीन डिग्री तक बढ़ा पारा

राजधानी में रविवार को मौसम खुशगवार रहा। सुबह कुछ समय के लिए कोहरे का प्रकोप रहा। पर इसके बाद से खिली धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: कल से केंद्रीय कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म, ऑफिस से करना होगा काम, नहीं मिलेगी किसी भी तरह की कोई छूट

संबंधित समाचार