लखनऊ: बाहुबली बृजेश सिंह जेल से लड़ेंगे एमएलसी का चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह स्थानीय निकाय द्वारा चुने जाने वाले विधान परिषद सदस्यों के प्रत्याशी के तौर पर इस बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार 2015 में उन्होंने वाराणसी सीट से एमएलसी का चुनाव जीता था। इससे पूर्व उनकी पत्नी इसी सीट से विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। एमएलसी …

लखनऊ। जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह स्थानीय निकाय द्वारा चुने जाने वाले विधान परिषद सदस्यों के प्रत्याशी के तौर पर इस बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार 2015 में उन्होंने वाराणसी सीट से एमएलसी का चुनाव जीता था। इससे पूर्व उनकी पत्नी इसी सीट से विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 3 मार्च को होगा।

2008 से जेल में बंद हैं बृजेश सिंह 

गौरतलब है कि बृजेश सिंह जनवरी 2008 से जेल में बंद है। बृजेश सिंह को जनवरी 2008 में ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में है। बृजेश को भारतीय जनता पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं के करीबी कहा जाता है और ठाकुरों की राजनीति में उनका काफी दबदबा है।

उनके भाई चुलबुल सिंह राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में भाजपा एमएलसी थे और उनके भतीजे सुशील सिंह भाजपा विधायक हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव में वह भारतीय समाज पार्टी से सैयदराजा विधानसभा (चंदौली) से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। पूर्वांचल के एक और बाहुबली मुख्तार अंसारी से उनकी अदावत काफी चर्चित रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार (निर्दलीय के नाम पर नामांकन फॉर्म खरीदे गए है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में नौ फरवरी को फिर बरसेंगे बादल, लौटेगी ठंड

संबंधित समाचार