शिवराज सिंह चौहान ने की लता मंगेशकर के नाम से संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर कोकिला के नाम से मशहूर, भारत रत्न एवं इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर की स्मृति में उनके नाम से इंदौर में संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने नियमित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की। …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर कोकिला के नाम से मशहूर, भारत रत्न एवं इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर की स्मृति में उनके नाम से इंदौर में संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने नियमित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इंदौर में स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें लता जी ने जब भी, जो भी गाया है, वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां स्मार्ट उद्यान में स्वर्गीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से उनके मन में ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। श्री चौहान ने कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगे, उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने कहा कि अपने गीत-संगीत के माध्यम से लता जी हमारे बीच बनी रहेंगी। आज उनकी स्मृति में संगीत के ख्यातिनाम साथियों के साथ वट वृक्ष लगाया है। इंदौर में उनका जन्म हुआ था। इसलिए हम यह निर्णय ले रहे हैं कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चे सुरों की साधना करेंगे। उन्होंने कहा कि लता जी के जाने से करोड़ों-करोड़ भारतवासियों को यह लग रहा है कि यह उनकी व्यक्तिगत क्षति है। उनके गीत लोगों में नव उत्साह, नव ऊर्जा का संचार करते हैं। मेरे मन में कल से ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें-

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव