UP Election 2022: राकेश टिकैत ने BJP पर साधा निशाना, जनता से कहा- आने वाले चुनाव में बीजेपी को दें सजा
मेरठ। जिले में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत ने आने वाले चुनाव में जनता को बीजेपी को सजा देने को कहा। उन्होंने कहा कि पश्चिम में हिन्दू-मुस्लिम मैच खेलने की साजिश की जा रही है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये लोग दिखते तो पुजारी जैसे हैं …
मेरठ। जिले में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत ने आने वाले चुनाव में जनता को बीजेपी को सजा देने को कहा। उन्होंने कहा कि पश्चिम में हिन्दू-मुस्लिम मैच खेलने की साजिश की जा रही है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये लोग दिखते तो पुजारी जैसे हैं लेकिन बलि देने वाले पुजारी हैं।
राकेश टिकैत से जब पूछा गया कि बीजेपी को वोट नहीं दे तो कौन सी पार्टी को वोट दे तो उन्होंने कहा कि किसे वोट देना है ये बताना हमारा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी को सजा दे वोट मांगने वाले नेताओं, विधायकों और सांसदों से सवाल करे। आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए उनसे 5 मिनट का मौन रखवाया जाए।
पढ़ें- UP Election 2022: भाजपा ने काटा इन नेताओं का टिकट, देखें पूरी लिस्ट
