रायबरेली: पांच विधानसभाओं के लिए चुनाव आयोग ने तैनात किए प्रेक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रेक्षक की तैनाती की गई है। प्रेक्षक अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आने वाली शिकायतों की जांच करके कार्रवाई करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के व्यय पर भी पूरी नजर होगी। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रेक्षक की तैनाती की गई है। प्रेक्षक अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आने वाली शिकायतों की जांच करके कार्रवाई करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के व्यय पर भी पूरी नजर होगी।

जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की तैनाती की गई है। ऐसे में कोई भी पार्टी पदाधिकारी या प्रत्याशी फोन पर और उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता है।

बछरावां, हरचंदपुर व सरेनी के व्यय प्रेक्षक अमितवा भट्टाचार्य को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8004169837 है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस के रूम नंबर तीन में 10:30 से 11:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। सामान्य और व्यय प्रेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि को बारीकी से देखेंगे। इसके साथ ही आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

प्रेक्षकों पर नजर

  • बछरावां– मधुष्मिता साहू– 8004177921– यूपी पावर ग्रिड गेस्ट हाऊस- चार से पांच बजे
  • हरचंदपुर– वीना एन माधवन– 8004152139– आइटीआइ गेस्ट हाऊस– 10 से 11 बजे
  • रायबरेली– कांतिलाल डांडे– 8004185726– पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस रूम नंबर चार– 10 से 11 बजे
  • सरेनी– पीटी शेरपा– 8004153226– एनटीपीसी गोमती गेस्ट हाऊस — 11:30 से 12:30 बजे
  • ऊंचाहार– विशाल गुप्ता, 8004182576– एनटीपीसी गोमती गेस्ट हाऊस– 10 से 11 बजे तक

पढ़ें- UP Election 2022: पोलिंग पार्टी ने डाला दिव्यांग मतदाता का वोट, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार