बहराइच: दबंगों ने रंजिश में गिराई महिला के मकान की दीवार, नहीं दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रेवली गांव निवासी एक महिला के मकान की दीवार को दबंगों ने रंजिश में ढा दिया  गया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। मामला कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली निवासी रामपति बेवा नान्हू सिंह अपने घर की दीवार का निर्माण करा रही थी। तभी गांव के ही कुछ …

बहराइच। रेवली गांव निवासी एक महिला के मकान की दीवार को दबंगों ने रंजिश में ढा दिया  गया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की।

मामला कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली निवासी रामपति बेवा नान्हू सिंह अपने घर की दीवार का निर्माण करा रही थी। तभी गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अन्य के साथ मिलकर उसकी दीवार को ढहा दिया। पीड़िता ने जब दीवार गिराने ने से रोका तो उसके साथ मारपीट की गई।

महिला किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग कर थाने पहुंची और तहरीर दी। मामले में पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी कैसरगंज को घटना की तहरीर दे दी गई है। लेकिन पुलिस मामले को टाल मटोल करने में लगी हुई है। अभी तक मुकदमा लिखा नहीं गया है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी अब हुई है। थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब कर कार्यवाई की जाएगी।

पढ़ें- बहराइच: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर डीएम और एसपी की अगुवाई में सभी ने दो मिनट का रखा मौन

संबंधित समाचार