कानपुर: प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बाबूपुरवा में महिला ने  फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। जानकारी होने पर पति ने कहा कि वह उसके परिजनों से शिकायत करेगा। इसी डर से महिला ने यह कदम उठाया। बाकरगंज निवासी विनोद जायसवाल चप्पल कारखाने में काम करते हैं। 6 साल पहले उनकी …

कानपुर। बाबूपुरवा में महिला ने  फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। जानकारी होने पर पति ने कहा कि वह उसके परिजनों से शिकायत करेगा। इसी डर से महिला ने यह कदम उठाया।

बाकरगंज निवासी विनोद जायसवाल चप्पल कारखाने में काम करते हैं। 6 साल पहले उनकी शादी रूपा (25) से हुई थी। उससे तीन साल का एक बेटा कुनाल है। पति विनोद ने बताया कि दो साल पहले रूपा बेटे को लेकर एक युवक के साथ भाग गई थी।

परिजनों के समझाने पर वह लौट आई थी। आरोप है कि कुछ दिनों से उसका मोहल्ले के एक और युवक से चक्कर चल रहा था। उसे इसकी जानकारी हुई तो शनिवार देर रात झगड़ा हुआ।

इस पर विनोद ने उसके परिजनों से शिकायत करने की बात कही। डरकर शनिवार देर रात रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के उसका शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें- बाराबंकी: लापता युवक का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार